लंदन में विजय माल्या और ललित मोदी की पार्टी का वीडियो वायरल, क्रिस गेल भी रहे मौजूद

Date:

लंदन में विजय माल्या और ललित मोदी की पार्टी का वीडियो वायरल, क्रिस गेल भी रहे मौजूद

भगोड़े भारतीय उद्योगपति विजय माल्या और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लंदन में एक पार्टी के दौरान मस्ती करते और गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों फ्रैंक सिनात्रा का मशहूर गाना “I Did It My Way” गाते हुए दिखते हैं।

भगोड़े माल्या और ललित मोदी का डांस वीडियो वायरल, लंदन में पार्टी करते दिखे  दोनों; दुनियाभर से सिर्फ 300 लोग ही थे आमंत्रित - Vijay Mallya Lalit Modi  Viral ...

लग्जरी पार्टी में 300 खास मेहमान

बताया जा रहा है कि यह पार्टी लंदन में आयोजित की गई थी और इसमें दुनिया भर से करीब 300 चुनिंदा लोगों को इनवाइट किया गया था। इस सूची में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे। क्रिस गेल ने भी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा,हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद।

ललित मोदी और माल्या पर गंभीर आरोप

  • विजय माल्या, जिसे भारत सरकार ने 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया, पर करीब 9,000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट का आरोप है। हालांकि, हाल ही में एक पॉडकास्ट में माल्या ने दावा किया कि बैंकों ने मुझसे लगभग 14,000 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।”
  • ललित मोदी पर IPL 2009 को दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट करने के दौरान सैकड़ों करोड़ के हेरफेर का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में उन पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

विदेशों में लग्जरी जीवन और कानूनी प्रक्रिया जारी

विजय माल्या और ललित मोदी दोनों ही भारत छोड़कर विदेशों में लग्जरी जीवन बिता रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अभी भी जारी है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर इन भगोड़ों की विदेशी मौज-मस्ती और भारत में लंबित कानूनी कार्रवाइयों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related