इजराइल ने यमन में हूती नियंत्रित बंदरगाहों और बिजली संयंत्र पर किए हवाई हमले, ऑपरेशन ‘ब्लैक फ्लैग’ के तहत कार्रवाई

Date:

इजराइल ने यमन में हूती नियंत्रित बंदरगाहों और बिजली संयंत्र पर किए हवाई हमले, ऑपरेशन ‘ब्लैक फ्लैग’ के तहत कार्रवाई

इजराइल ने पुष्टि की है कि उसने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले यमन के तीन बंदरगाहों – हुदैदा, रास ईसा और सैफ – तथा एक बिजली संयंत्र पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों से पहले इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

Video में देखिए इजरायल का यमन पर हमला... भयानक विस्फोट से उड़ा बंदरगाह -  Israel air strikes on port of yemen watch video lbsv

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कात्ज़ ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन ब्लैक फ्लैग’ का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी हूतियों को अपनी गतिविधियों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यमन का भाग्य भी तेहरान जैसा होगा।”

गैलेक्सी लीडर जहाज़ बना टकराव का केंद्र

इजराइली बयान में यह भी कहा गया कि हमले में वह क्षेत्र भी शामिल था जहाँ कमर्शियल शिप ‘गैलेक्सी लीडर’ को रखा गया है। यह जहाज़ हूतियों द्वारा 2023 में अपहृत किया गया था और कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में जहाज़ों की निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रहा था।

हूती हमलों के जवाब में कार्रवाई

इजराइल की सेना ने कहा कि यह हवाई हमला यमन से इजराइल पर लगातार हो रहे मिसाइल हमलों और लाल सागर में कमर्शियल जहाज़ों पर हमलों के जवाब में किया गया है। हमले के कुछ समय बाद यमन से दो मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें इंटरसेप्ट करने की कोशिश की गई।

हूती मीडिया ने हमलों की पुष्टि की

यमन में हूती नियंत्रित मीडिया ने हमलों की पुष्टि की है, हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों की जानकारी नहीं दी गई है।

इजराइल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से ईरान समर्थित हूती विद्रोही गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के समर्थन में इजराइल पर मिसाइल हमले कर रहे हैं और लाल सागर में जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं।

इजराइली रक्षा मंत्री ने दो टूक कहा जो इजराइल को नुकसान पहुंचाएगा, उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा और जो हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related