सीएपीएफ बिल के जरिए सशस्त्र बलों की लगभग सभी टॉप पोस्ट पर आईपीएस को बैठाने की क्या तुक?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

सरकार को लगता है कि या तो सारी अक्कल केवल IAS और IPS के पास ही है या यह लॉबी सरकार को फिरचलारही है? वरना CAPF Bill के जरिये सशस्त्र बलों की लगभग सभी टॉप पोस्ट पर IPS को बैठाने की क्या तुक?

सीमाओं की, एयरपोर्ट्स की रक्षा करें ये लोग, दंगा हो तो ये जाएं, नक्सलियों से लड़ने ये जाएं और की पोस्ट दे दी जाए IPS लोगों को। CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB के लोगों के पास प्रमोशन के मौके पहले ही कम हैं। यहां खटनेवाले अफसर जानते हैं कि उनके अर्द्ध सैनिक बल के जवान सशस्त्र सेना से कम नहीं हैं।

देश के 10 लाख से ज्यादा सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों के भविष्य से सीधे खिलवाड़ की कोशिश की जा रही है, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना करके। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस बिल के जरिए सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले को पलटने की कोशिश कर रही है।

इन बलों में वरिष्ठ पदों (खासकर IG, ADG, DG) पर IPS अधिकारी बाहर से आकर काम करते रहे हैं। CAPF के अपने कैडर अधिकारी (जो सीधे इन बलों में भर्ती होते हैं) लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी टॉप पदों तक पहुंचने का पूरा मौका मिले। जो पूरी तरह नहीं मिल रहा।

बिल के प्रमुख प्रावधान हैं कि इन बालों के IG रैंक पर कुल पदों का 50% IPS अधिकारियों द्वारा डेपुटेशन से भरा जाएगा। Additional DG रैंक पर कम से कम 67% पद IPS के लिए होंगे और Special DG और DG रैंक के सभी पद IPS अधिकारियों द्वारा ही भरे जाएंगे।

सरकार को नोटिफिकेशन के जरिए नियम बनाने और कुछ मामलों में कोर्ट के फैसलों को ओवरराइड करने जैसी शक्तियां मिल गई हैं, जिससे विवाद बढ़ गया है।

पहले ये सब executive guidelines पर चलता था, जिसे अदालत में चुनौती दी जा सकती थी। 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने CAPF कैडर अधिकारियों की याचिका पर IPS डेपुटेशन को कम करने और कैडर रिव्यू करने का आदेश दिया था लेकिन सरकार है जो IPS डेपुटेशन को स्थायी बनाना चाहती है।

कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि यह IPS अधिकारियों के करियर को सुरक्षित करने के लिए CAPF कैडर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।