बासी कढ़ी में नया पकौड़ा है राजकुमार राव की ‘मालिक’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जैसे मालिक पैदा नहीं होता, बनना पड़ता है। वैसे ही कोई भी आदमी उल्लू का पट्ठा पैदा नहीं होता, उसके लिए टिकट खरीदकर हॉल में जाना पड़ता है। (चाहो तो मेरी तरह जाकर देख लो !) मालिक बनने के लिए दाढ़ी बढ़ानी पड़ती है, काला चश्मा लगाना पड़ता है और कंधे पर गन रखनी पड़ती है। धायं-धांय करना पड़ता है। नेताओं से निपटना पड़ता है। बिजनेस करना पड़ता है। लोगों को मारना पड़ता है, गोलियों की बरसात के बीच घुसना और गद्दारों को निपटाना पड़ता है। तमाम धतकरम करने पड़ते हैं। तब कहीं जाकर हुमा कुरैशी का आइटम सांग देखने को मिलता है और 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जैसी लुगाई फिल्म में मिलती है।
मालिक की कहानी वही घिसा-पिटा गैंगस्टर ड्रामा ! एक भोला-भाला लड़का , हालात से मजबूर, बंदूक उठाता है और बन जाता है ‘मालिक’। लगता है जैसे स्क्रिप्ट राइटर ने सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर और मिर्जापुर को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर दिया, लेकिन मसाला डालना भूल गया। कहानी में ट्विस्ट्स हैं, लेकिन वो इतने प्रेडिक्टेबल हैं कि आप पॉपकॉर्न खाते-खाते बता देंगे कि अगले सीन में क्या होगा। “अरे, अब ये धोखा देगा!”, ” ऐसी कोई गोली नहीं बनी जो हीरो को मार सके।”
राजकुमार राव, हमारे बॉलीवुड के ‘हर किरदार में ढल जाने वाले’ सुपरमैन, इस बार गैंगस्टर लुक में हैं। मूंछें तनी हुई, शर्ट के बटन खुले, और आंखों में ‘मैं सबका बाप हूं’ वाला स्वैग। लेकिन भाई, स्वैग तो ठीक है, पर ऐसा लगता है जैसे राजकुमार को डायरेक्टर ने बोला, “बस थोड़ा मिर्जापुर वाला कालीन भैया, थोड़ा रॉकी हैंडसम और थोड़ा अपने वाला शाहिद मिला दे!” नतीजा? राजकुमार का अभिनय तो बढ़िया है, लेकिन किरदार में वो वाह वाली बात नहीं है। एक छपरी नौजवान, एक्शन हीरो क्यों बन रहा है, समझ से परे है। राजकुमार का न्यूटन स्टाइल ही ठीक था! फिर भी, राजकुमार की मेहनत दिखती है—मसल्स बनाए, मिठाई छोड़ी, लेकिन शायद डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट में मेहनत नहीं की! बेचारी छिल्लर को डायरेक्टर ने चिल्लर समझकर वापरा है इस फिल्म में।
मानुषी छिल्लर फिल्म में राजकुमार राव की लुगाई के रोल में हैं। वो जितनी खूबसूरत हैं, फिल्म में उतनी तो खूबसूरत लगती। उससे ज्यादा तो वो इंस्टाग्राम पर लुभाती हैं। रोल ही छोटा सा था। मानुषी के साथ फिल्म साइन की थी कि रील? 152 मिनट 27 सेकंड की फिल्म में बेचारी को ‘ढंग के 27 सेकंड्स’ भी मिल जाते तो न्याय हो जाता ! लेकिन डायरेक्टर पुलकित ने उनका पेमेंट करवाया होगा और कहा होगा कि जिज्जी, आप तो बस सेट पर आ जाना। कैमरा खुद बाकी काम संभाल लेगा! फीस तो आपको सेट तक आने की मिल रही है। मूड हो तो प्रमोशन के लिए इंदौर भी घूम आना। खर्चा पानी हमारा रहेगा।
हुमा कुरैशी का आइटम सॉन्ग है, जो इतना जोरदार है कि जिन लोगों को लगी होगी वे दो मिनट के लिए रेस्ट रूम जा सकें। बाकी कास्ट—प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ शुक्ला और इन्दौरीलाल स्वानंद किरकिरे— ठीक हैं। इनके रोल इतने छोटे हैं कि लगता है इन्हें सिर्फ ट्रेलर में दिखाने के लिए बुलाया गया था! पुलकित का डायरेक्शन ऐसा है जैसे कोई नया शेफ पनीर टिक्का बनाने की कोशिश करे, लेकिन नमक और मिर्च डालना भूल जाए।
फिल्म में कुछ सीन अच्छे हैं, खासकर एक्शन वाले, लेकिन स्क्रीन प्ले लम्बा खींचा हुआ है कि आप सोचने लगते हैं, भाई, ये सीन खत्म करो, मुझे चाय पीने जाना है! सिनेमेटोग्राफी ठीक है, प्रयागराज की गलियां अच्छे से दिखाई हैं, लेकिन फिल्म में राजकुमार को और हीरोइज्म चाहिए था!
यह गैंगस्टर ड्रामा है लेकिन सिर्फ राजकुमार का अभिनय देखने लायक है, बाकी तो पुराना गैंगस्टर ड्रामा !
एक टालनीय फिल्म, जिसे देखना टाल सकते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।