अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा में आग की जंग और नई दुश्मनी की झलक

Date:

अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा में आग की जंग और नई दुश्मनी की झलक

हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ के तीसरे पार्ट ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइज़ी में शामिल है।

पेंडोरा की जलती हुई दुनिया की सबसे खौफनाक लड़ाई! 'अवतार 3' का ट्रेलर रिलीज,  'ऐश पीपल' की दिखी झलक

ट्रेलर में दिखी पेंडोरा की नई चुनौती

ट्रेलर की शुरुआत में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया और वहां के उड़ते जीवों की झलक दिखाई गई है। शुरुआत में सब कुछ शांत और आनंदमय नजर आता है, लेकिन जल्द ही युद्ध और तबाही के दृश्य सामने आते हैं।

फिल्म में जेक सुली और उसका परिवार एक नए कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है। खास बात यह है कि इस बार पेंडोरा के ही एक समूह से संघर्ष होता दिखाया गया है, जो अब तक की कहानी में नई दुश्मनी को दर्शाता है।

तीन हिस्सों में तीन अलग संघर्ष

  • पहले भाग में ज़मीन पर संघर्ष दिखाया गया था।
  • दूसरे भाग ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ में पानी की दुनिया में लड़ाई हुई थी।
  • अब ‘अवतार 3’ में आग के माध्यम से संघर्ष को दिखाया गया है।

इस बार फिल्म में जेक सुली के बच्चों की प्रेम कहानी को भी शामिल किया गया है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है।

भारी भरकम बजट और बहुभाषी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अवतार 3’ का बजट लगभग 2100 करोड़ रुपये है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में विश्व स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

पिछली फिल्मों की सफलता और तीसरे भाग से उम्मीदें

‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी के पहले दो भागों ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब दर्शकों को इस तीसरे भाग से भी उत्साहजनक रिस्पॉन्स की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि ‘फायर एंड ऐश’ क्या ‘अवतार’ सीरीज़ की सफलता को और ऊंचाई पर ले जा पाती है या नहीं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। जब बवाल मचा तो खड़गे ने अपने बयान पर सफाई भी दी है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने एआईएडीएमके के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने एआईएडीएमके पर पीएम मोदी का साथ देने को लेकर हमला बोला और कहा कि ऐसे गठबंधन की वजह से लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती है। बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी  और सीबीआी जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।