नई दिल्ली। उत्तरकाशी आपदा पर पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने विवादित बयान दिया है। एसटी हसन ने कहा है कि ऊपरवाले का इंसाफ सबसे बड़ा होता है। दूसरे मजहबों का अपमान हो रहा है, इसलिए आपदाएं आ रही हैं। दरगाहों और मस्जिदों पर बुलडोजर चल रहे हैं, जिससे ऊपरवाला नाराज है।सपा नेता के इस बयान ने बवाल मचा दिया है।
मुरादाबाद से सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने उत्तरकाशी के धराली पर आई आपदा पर कहा है कि ऊपरवाले का इंसाफ सबसे बड़ा होता है। दूसरे मजहबों का अपमान हो रहा है, इसलिए आपदाएं आ रही हैं। दरगाहों और मस्जिदों पर बुलडोजर चल रहे हैं, जिससे ऊपरवाला नाराज है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में दूसरे धर्मों का सबसे ज्यादा अपमान हो रहा है। धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाने की बजाय उन्हें खाली करवाया जाना चाहिए। इस दुनिया को चलाने वाला कोई और है।
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तरकाशी आपदा: हेलीकॉप्टर्स से तेज हुआ बचाव अभियान, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
- उत्तरकाशी में बादल फटने से सेना के 9 जवान लापता, राहत कार्यों में जुटी भारतीय सेना
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटे बादल, देखते ही देखते ही मच गई तबाही, मकान, होटल, दुकान बहा ले गया पानी
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप, 3.2 थी तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- उत्तरकाशी में भूस्खलन: सिलाई बैंड के पास 9 मजदूर लापता, राहत-बचाव कार्य जारी
- उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश: छह लोगों की मौत, एक घायल; चारधाम यात्रा के बीच बड़ा हादसा
नकवी ने कहा-सपा को अल्लाह का श्राप
सपा नेता के बयान पर भाजपा ने जमकर पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी पर अल्लाह का श्राप लग गया है। इसलिए उूल-जुलूल बयान सामने आ रहे हैं।
पूनावाला ने सब वोट बैंक की राजनीति बताया
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एसटी हसन का वो बयान याद दिलाया जिसमें उन्होंने कांवड़ियों की तुलना पहलगाम के आतंकियों से की थी। पूनावाला ने कहा है कि ये सब वोटबैंक की राजनीति का हिस्सा है। शरिया कानून के लिए समाजवादी पार्टी नमाजवादी बन जाती है।



