संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे इंदौर, कल समाजिक सद्भाव कार्यक्रम में होंगे शामिल, कैंसर केयर सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Date:

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुक डॉ.मोहन भागवत शनिवार को इंदौर पहुंचे। वे कल 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सामाजिक सद्भाव आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5 से 7 बजे तक श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा आयोजित कैंसर केयर सेंटर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संघ प्रमुख रामबाग स्थित संघ कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे

संघ प्रमुख भागवत शाम साढ़े छह बजे के बाद इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां संघ के कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संघ रविवार को सुबह 9 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के लिए इंदौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। यह पहला अवसर है जब प्रांत स्तर की सामाजिक सद्भाव बैठक इंदौर में आयोजित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार प्रांत स्तर की सामाजिक सद्भाव बैठक इंदौर में आयोजित हो रही है। मालवा प्रांत की 180 जातिसमाजों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नामों का चयन किया गया है और सभी को आमंत्रण भेजा गया है। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत डॉ. भागवत पंच परिवर्तन स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन और समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

इस वर्ष दो बार आ चुके हैं इंदौर

डॉ. भागवत इस वर्ष दो बार इंदौर आ चुके हैं। यह उनकी तीसरी यात्रा है। 3 जनवरी को पहली बार इंदौर आए थे और आरएसएस शताब्दी कार्यक्रम स्वर शतकम में शामिल हुए थे। इसके बाद 13 जनवरी को वे फिर इंदौर आए और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

96 करोड़ की लागत से बन रहा है अस्पताल

डॉ. भागवत इंदौर में 96 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे कैंसर केयर हॉस्पिटल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों का निर्माण पूरा किया गया है। दूसरे चरण में हाईटेक मशीनरी और अन्य फ्लोर का निर्माण किया जाएगा।

थावरचंद गेहलोत ने की मुलाकात

एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता थावरचंद गेहलोत ने संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात की। बताया जाता है कि गेहलोत तीन दिन से इंदौर में ही थे और आज शाम 7 बजे उनकी फ्लाइट थी। इसी दौरान डॉ.भागवत से उन्होंने मुलाकात की। डॉ.भागवत ने करीब पांच मिनट गेहलोत से चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related