गाजा में इजराइली हमलों में 24 घंटे में 123 की मौत, संघर्ष में अब तक 60 हजार से अधिक हताहत
इजराइल द्वारा गाजा सिटी पर कब्जे की योजना की घोषणा के बाद वहां हमलों की तीव्रता बढ़ गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इजराइली हमलों में कम से कम 123 लोग मारे गए हैं। इजराइली विमानों और टैंकों ने गाजा शहर के पूर्वी हिस्सों — विशेषकर जितून और शेजिया — में रातभर भारी बमबारी की, जिसमें कई घर तबाह हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- पाकिस्तान में मानसूनी तबाही: 24 घंटे में 63 मौतें, पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ा
- भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, यमुनोत्री हाईवे समेत कई मार्ग बंद
- ट्रंप प्रशासन का नया आदेश: अमेरिका में सभी अप्रवासियों को 24 घंटे रखना होगा पहचान पत्र साथ
- तमिलनाडु;24 घंटे में तीन अलग-अलग दलों के नेताओं की हत्या’, विपक्ष ने सरकार को घेरा
अक्तूबर 2023 में हमास के हमले के बाद शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 60,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1.50 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को गाजा में हमास की कैद से रिहा हुए 12 बंधकों के अनुभवों पर एक रिपोर्ट जारी की। इसमें बंधकों द्वारा झेली गई भयावह परिस्थितियों — गंभीर शारीरिक और मानसिक शोषण, भुखमरी और चिकित्सा की कमी — का विस्तार से उल्लेख किया गया है।


