गाजा से आने वालों के लिए अमेरिका ने विजिटर वीजा रोके, फिलिस्तीनी संगठनों की नाराजगी
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह गाजा से आने वाले लोगों के लिए सभी विजिटर वीजा अस्थायी रूप से स्थगित कर रहा है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम हाल ही में जारी किए जाने वाले वीजा की अस्थायी इलाज और मानवीय आधार पर अपनाई गई प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा के लिए उठाया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- अमेरिका की ईरान को खुली चेतावनी, बोले ट्रंप — समय हाथ से फिसल रहा है

इस निर्णय की फिलिस्तीनी अधिकार समूहों ने कड़ी निंदा की है। फ़लस्तीनी चिल्ड्रन रिलीफ फंड ने बयान जारी कर कहा कि इस रोक से “घायल और गंभीर रूप से बीमार बच्चों को गाजा से अमेरिका इलाज के लिए लाने की हमारी क्षमता पर गंभीर असर पड़ेगा।”
फिलिस्तीनी चिल्ड्रन रिलीफ फंड का कहना है कि अपने विदेश उपचार कार्यक्रम के तहत उसने 2024 में गाजा से 169 बच्चों को बाहर निकाला, जिन्हें इलाज के लिए मध्य पूर्व, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका ले जाया गया।
ग़ौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद से इजराइल और गाजा के बीच युद्ध जारी है। करीब दो साल से चल रहे इस संघर्ष में गाजा के अधिकतर अस्पताल नष्ट हो चुके हैं और लोगों को भारी खाद्य संकट का सामना करना पड़ रहा है।


