कठुआ में बादल फटने से तबाही, कई घर मलबे में दबे
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। घटना जोड़ इलाके में हुई, जहां मलबे की चपेट में कई घर आ गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका को ईरान की दोटूक चेतावनी: ‘14 सूत्रीय प्रस्ताव मानो, वरना बढ़ेगी तबाही’
- अमेरिका का दावा: समुद्री नाकेबंदी से ईरान को अरबों डॉलर का झटका, तनाव और गहराया
- यमुनोत्री धाम में तबाही का मंजर: हिमस्खलन से मार्ग और टीनशेड तबाह, यात्रा से पहले बढ़ी चिंता
- सोनमर्ग में तबाही का मंजर: गांदरबल के सरबल में भीषण हिमस्खलन, CCTV में कैद हुई डरावनी तस्वीरें
इस आपदा में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हाईवे की एक ट्यूब को एहतियातन बंद कर दिया गया है। हालांकि, अब तक जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
यह घटना किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से आई आपदा के कुछ ही दिन बाद सामने आई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति का आकलन जारी है।


