ट्रंप का दावा सात युद्ध रुकवाए : भारत-पाकिस्तान का राग फिर अलापा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने दुनियाभर में सात युद्ध रुकवाए हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल बताया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा,
“मैंने इन सभी युद्धों को रुकवाया है। इनमें से सबसे बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता।”
ट्रंप का बयान
भारत-पाकिस्तान संघर्ष का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा:
- “भारत और पाकिस्तान का युद्ध परमाणु युद्ध बन सकता था।”
- “उन्होंने पहले ही सात लड़ाकू विमान गिरा दिए थे, यह बहुत भयंकर था।”
- “मैंने कहा, ‘क्या आप व्यापार करना चाहते हैं? अगर आप लड़ाई जारी रखते हैं तो हमारा आपके साथ कोई व्यापार नहीं होगा। आपके पास इसे सुलझाने के लिए 24 घंटे हैं।’ तब उन्होंने कहा, ‘ठीक है, अब कोई युद्ध नहीं चल रहा है’.”
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कई मौकों पर इसी तरह व्यापार का इस्तेमाल कर युद्ध रोके। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिराए गए विमान भारत के थे, पाकिस्तान के थे या दोनों देशों के।
भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने ट्रंप और अमेरिका के इन दावों को लगातार खारिज किया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में साफ कहा था:
“दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा।” - विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दोहराया:
“भारत कश्मीर के मुद्दे पर किसी तीसरे मुल्क की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता। इन तीन बातों पर भारत का रुख़ स्पष्ट है।”



