जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। भारतीय सेना ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया।
सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकवादी ढेर हो गए।




