पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुद ही स्वीकारा-भारत ने नहीं माना था मध्यस्थता प्रस्ताव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे की पोल खोल दी है, जिसमें उन्होंने संघर्ष विराम कराने का दावा किया था। डार ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत ने अमेरिकी मध्यस्थता का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने खुद इशाक डार को दी थी।

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की मध्यस्थता करने का दावा लगातार करते रहे हैं। भारत ने हर बार ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि यह सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता के जरिए हुआ और इसमें किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है। इंटरव्यू में इशाक डार से सवाल किया गया कि क्या भारत के साथ कोई बातचीत चल रही है? क्या कोई तीसरा पक्ष इसमें शामिल है? क्या आप तीसरे पक्ष की भागीदारी के लिए तैयार हैं? इस पर इशाक डार ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यह द्विपक्षीय है, इसलिए हमें द्विपक्षीय बातचीत से कोई आपत्ति नहीं है।

इशाक डार ने आगे कहा कि जब 10 मई को सेक्रेटरी रुबियो के जरिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव मेरे पास आया, तो मुझे बताया गया कि बहुत जल्द ही भारत और न्यूयार्क के बीच एक स्वतंत्र स्थान पर बातचीत होगी। जब 25 जुलाई को वाशिंगटन में सेक्रेटरी रुबियो के साथ हमारी द्विपक्षीय बैठक हुई, तो मैंने उनसे पूछा कि बातचीत का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का कहना है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश

मध्यप्रदेश में पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने पर बाजार से वापस लेने के आदेश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को फटकारा, चेक बाउंस रकम जल्द जमा करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के वकील को फटकार लगाई। 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया गया।

यशवंत क्लब में निर्माण टेंडर पर विवाद : जो सदस्य हर फैसले में रहे साथ, वही अब उठा रहे आपत्ति

यशवंत क्लब के सदस्यों ने निर्माण टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। प्रबंधन समिति ने इन आपत्तियों को खारिज करते हुए विकास कार्य जारी रखने का पक्ष रखा है।

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।