पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव को दी गाली, एक बार नहीं, कई बार कहे अपशब्द

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को गाली दी है। यूसुफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर हाथ मिलाने के विवाद पर चर्चा के दौरान सूर्यकुमार यादव को बार–बार सूअर कहा।

उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2025 के ग्रुप ए के मैच में भारत से मिली 7 विकेट की कारारी हार के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इस हार से ज्यादा पाकिस्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ नहीं मिलाने से नाराज है। पाकिस्तान के टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान यूसुफ ने कहा कि भारत अपनी फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहा है। भारत को शर्म आनी चाहिए कि वे जिस तरह से जीतने की कोशिश कर रहे हैं, अंपायरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैच रेफरी के ज़रिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव को ‘सुअर‘ कहना शुरू कर दिया।

एंकर ने उन्हें बार-बार टोका कि नाम सूर्यकुमार यादव है, लेकिन वह फिर भी गलत तरीके से उनका नाम लेते रहे। एक एंकर ने उन्हें भारतीय कप्तान का सही नाम याद दिलाने की कोशिश की, शायद यह सोचकर कि उन्होंने गलती से गलत उच्चारण किया है। यूसुफ ने इसे नजरअंदाज कर दिया और अपमानजनक भाषा का उपयोग जारी रखा। यह देखकर एक अन्य एंकर ने व्यंग्यात्मक मुस्कान दी।

यूसुफ ने क्या कहा-

यूसुफ ने समा टीवी पर कहा, “ये लोग फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं,” “ये सुअर कुमार जो है… सुअर कुमार यादव। भारत को शर्म आनी चाहिए जिस तरह से वे जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अंपायरों को अपने साथ मिलाकर, रेफरी का उपयोग करके (पाकिस्तान) को प्रताड़ित कर रहे हैं उन्होंने शायद अंपायर की उंगली (भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को दे दी है। जब भी हम अपील करते हैं, वह उठती ही नहीं।

पीसीबी ने की रेफरी को हटाने की मांग

बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) दुबई में भारत–पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग को खारिज कर सकती है। पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी आचार संहिता और क्रिकेट भावना से संबंधित एमसीसी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच के बाद टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने के बाद दर्ज की गई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कॉकरोच जनता पार्टी का दावा: 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया

कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है। यह गिरफ्तारी 10 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हुई।

MP हाई कोर्ट का फैसला: सहमति से तलाक में छह माह इंतजार जरूरी नहीं

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सहमति से तलाक में छह माह इंतजार जरूरी नहीं होने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कूलिंग पीरियड में छूट पर सहमति दी।

पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश

मध्यप्रदेश में पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने पर बाजार से वापस लेने के आदेश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को फटकारा, चेक बाउंस रकम जल्द जमा करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के वकील को फटकार लगाई। 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया गया।

यशवंत क्लब में निर्माण टेंडर पर विवाद : जो सदस्य हर फैसले में रहे साथ, वही अब उठा रहे आपत्ति

यशवंत क्लब के सदस्यों ने निर्माण टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। प्रबंधन समिति ने इन आपत्तियों को खारिज करते हुए विकास कार्य जारी रखने का पक्ष रखा है।

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।