राहुल गांधी ने इस बार किया नया दावा, कहा-मुझे अब चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही मदद

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में पीसी की दौरान उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के मुद्दे पर उन्हें आयोग के अंदर से मदद मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा हाइड्रोजन बम अभी बाद में आएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयु्क्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचाना बंद करना चाहिए। आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के राजुरा में 6815 टारगेट मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अलंद में हमने हटाए गए मतदाता पकड़े, राजुरा में भी जोड़े गए, लेकिन मूल विचार वही है। यही व्यवस्था ऐसा कर रही है। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी ऐसा कर रही है और हमारे पास इसके सबूत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिलसिला पिछले 10 से 15 वर्षों से जारी है। यह एक व्यवस्था है, यह एक ढांचा है। लोकतंत्र का अपहरण हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को केवल भारत के लोग ही बचा सकते हैं।

भाजपा ने कहा-देश की जनता का अपमान

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। वह देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच कई स्थानों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी खबर कुमारगंज विधानसभा से आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया। इसके बाद उन्होंने  अपने सुरक्षाकर्मी के साध भागकर अपनी जान बचाई। सरकार ने टीएमसी पर लगाए आरोप इसके बाद सुवेंदु सरकार ने टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए हैं।  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया। चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि घटना के समय केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।