सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप: भारत फाइनल में पहुँचा, बांग्लादेश से होगा मुकाबला
गत चैंपियन भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। भारत ने मैच के दूसरे हाफ में दबदबा बनाते हुए सभी तीनों गोल दागे।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया

अब फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 2-0 से हराया। भारत की ओर से वांगखेइरकपम गुनलेइबा 61 वें मिनट, अजलान शाह केएच 80 वें मिनट और डायमंड सिंह थोकचोम 94 वे मिनट) ने गोल कर टीम को टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दिलाई।



