तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की मौत, काफी संख्या में लोग घायल, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई है। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं, 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

बताया जाता है कि मरने वालों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमीशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।