विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा सामर्थ्यवान बनना होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नागपुर। विजयादशमी पर आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना हमें सिखा गई कि हम सबके लिए मित्र भाव रखेंगे, लेकिन फिर भी हमें अपनी सुरक्षा के लिए अधिक सामर्थ्य बनना होगा। इस घटना के बाद कि यह भी पता चला कि दुनिया के देशों में से हमारे दोस्त कौन–कौन हैं। इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि ये वर्ष श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान का साढ़े तीन सौ वर्ष है, जिन्होंने अत्याचार, अन्याय और सांप्रदायिक भेदभाव से समाज को मुक्त करना के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और समाज की रक्षा की. ऐसी एक विभूति का समरण इस वर्ष होगा। आज 2 अक्टूबर है तो स्वर्गीय महात्मा गांधी की जयंती है। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है, लेकिन स्वतंत्रता के बाद भारत कैसा हो उसके बारे में विचार देने वाले हमारे उस समय के दार्शनिक नेता स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। भक्ति, देश सेवा के वह उत्तम उदाहरण हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

पहलगाम हमले का किया जिक्र

संघ प्रमुख ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना हमें सिखा गई कि हम सबके लिए मित्र भाव रखेंगे, लेकिन फिर भी हमें अपनी सुरक्षा के लिए अधिक सामर्थ्य बनना होगा। मोहन भागवत ने कहा कि प्रयागराज कुंभ का जिक्र कर कहा कि इसी साल संगम के तट पर जबरदस्त कुंभ हुआ। पूरे देश में श्रद्धा की लहर फैला दी। पहलगाम में सीमा पार के आतंकियों का हमला हुआ 26 भारतीयों का उनका धर्म पूछकर हत्या की, उसके कारण देश में दुख की लहर पैदा हुई, पूरी तैयारी करके सेना ने सरकार ने पुरजोर उत्तर दिया।

स्वदेशी चीजों पर दिया जोर

संघ प्रमुख ने कहा कि आज दुनिया के देश भारत की तरफ देख रहे हैं। हम हर बीतते दिन के साथ और अधिक मजबूत हो रहे हैं। समय आ गया है जब हम स्वदेशी के इस्तेमाल को और बढ़ावा दें। स्वदेशी का उपयोग हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि हमारा अधिकार है। संघ प्रमुख ने संघ के 100 साल पूरा होने और दशहरा के खास मौके पर कहा कि आज का दिन बेहद खास है। आज जहां राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती है वहीं आज दशहरा भी है। साथ–साथ ही संघ अपना शताब्दी वर्ष भी मना रहा है। ये तीनों चीजें साथ मिलकर इस दिन को बेहद खास बनाती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिल्स में महसूस

कैलिफोर्निया में भूकंप के 5.0 तीव्रता के झटके, लॉस एंजिल्स समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं।

Asian Champions Trophy 2026: भोपाल में भारत ने महिला हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक हैट्रिक

मध्य प्रदेश महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम ने चीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। यह टीम का चौथा खिताब है।

नर्मदा का पानी झाबुआ में सापन नदी तक पहुंचा, 194 गांवों को सिंचाई का लाभ

नर्मदा-झाबुआ परियोजना के तहत झाबुआ के 194 गांवों को सिंचाई का लाभ मिला है। इससे 32,000 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा।

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।

MPPSC 2027 में नई 3R-W नेगेटिव मार्किंग, 1 गलती पर कटेगा 1 अंक

MPPSC 2027 परीक्षा में 3R-W नेगेटिव मार्किंग लागू, गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अर्हता के नए मानक जारी।

इंदौर में रात की ठंड बढ़ेगी, दिन में मौसम रहेगा सामान्य: मौसम विभाग

इंदौर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया, रात की ठंड बढ़ेगी और दिन में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान।

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।