सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 582 अंक ऊपर , निफ्टी 183 अंक उछला

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 582.95 अंक ऊपर जाकर 81,790.12 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 183.40 अंक की बढ़त के साथ 25,077.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 639.25 अंक की बढ़त के साथ 81,846.42 अंक पर पहुंच गया था।

आज के कारोबार में बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। इसी तरह निफ्टी आज 183 अंक की बढ़त लेकर 25,077 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टीसीएस और टेक महिंद्रा में दर्ज हुई। इसके अलावा, इटरनल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, मारुति, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचयूएल के शेयरों में तेजी रही। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, आईटीसी, ट्रेंट, टाइटन, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.28 फीसदी दर्ज हुई है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...