नई दिल्ली। अगले 14 सालों में एक खतरनाक क्षुद्रग्रह या एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक काल्पनिकल टेबलटॉप एक्सरसाइज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस विशालकाय एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना 72 फीसदी है। हालांकि, निकट भविष्य में ऐसे किसी भी एस्टेरॉयड की पहचान नहीं हुई है, लेकिन 14 सालों में ऐसा होने की संभावना जताई गई है।
नासा ने रिपोर्ट में इस खगोलीय घटना की तारीख भी बताई है और उसके हिसाब से ऐसा होने में 14.25 साल हैं यानी 12 जुलाई, 2038 को यह घटना होगी। नासा ने 20 जून को जॉन्स हॉपकिंस एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी में टबेलटॉप एक्सरसाइज के बारे में बताया था। इस एक्सरसाइज में नासा के अलावा 100 से ज्यादा विभिन्न अमेरिकी सरकार की और दूसरे देशो की एजेंसियां भी शामिल थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी
- धरती पर बढ़ता ताप का कहर: इतिहास का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, खतरे की सीमा के बेहद करीब दुनिया
- टेक्सास में बड़ा हादसा टला: नासा के रिसर्च प्लेन की इमरजेंसी बेली लैंडिंग, आग-धुएं का वीडियो वायरल
- धरती और ज्यादा तप रही है: 2025 बना तीसरा सबसे गर्म साल, 1.5 डिग्री सीमा पार होना तय
- नए साल में NASA के बड़े मिशन: जनवरी 2026 में ISS पर दो अहम स्पेसवॉक, बढ़ेगी बिजली क्षमता और सुरक्षा
- दुर्लभ अंतरतारकीय धूमकेतु ‘थ्री आई-एटलस’ की नासा ने जारी की तस्वीरें, एलियन तकनीक के दावे खारिज
टकराने की 72 फीसदी संभावना
रिपोर्ट में बताया गया कि यह एक्सरसाइज इस वजह से की गई थी कि इस तरह के खतरे से निपटने के लिए पृथ्वी की क्षमता का आकलन किया जा सके। इसमें यह भी कहा गया कि एक्सरसाइज के दौरान काल्पनिक परिदृश्य के लिए खास तरह का माहौल तैयार किया गया, जिसमें कभी नहीं पहचाने गए स्टेरॉयड की पहचान की गई। शुरुआती गणना के अनुसार इस स्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की 72 फीसदी संभावना है, जिसमें करीब 14 सालों का समय लगेगा। हालांकि, स्टेरॉयड के आकार, कॉम्पोजिशन और लॉन्गटर्म ट्रेजेक्टरी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।



