नई दिल्ली। फास्टैग के रिचार्ज को लेकर लोगों को हमेशा परेशानी होती है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जानकारी दी है कि अब एनुअल फास्टैग पास शुरू किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री गडकरी के अनुसार इसे 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जाएगा, जो एक साल तक के लिए प्रभावी होगा। इस पास के लिए तीन हजार रुपए देनें होंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस तरह के पास को गैर व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा, जिसमें कार, वैन, जीप शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्यावसायिक छोटे वाहन और ट्रक, बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- 21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा
एक पास पर दो सौ यात्राएं
गडकरी के अनुसार फास्टैग आधारित वार्षिक पास देश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर मान्य होगा। हालांकि इसे जारी करने के एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस पास को राजमार्ग यात्रा एप के साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
बार-बार रिचार्ज के झंझटों से मिलेगी मुक्ति
इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो एक स्टेट से दूसरे स्टेट में जाने के लिए नेशनल हाइवे या एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है। टोल की राशि भी काफी ज्यादा होती है। पास लागू होने के बाद सिर्फ तीन हजार रुपए में ही लोगों को एक साल तक बिना रिचार्ज किए ही सफर करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा टोल बूथ पर लगने वाली लाइन भी कम होगी जिससे लोगों के समय की बचत भी हो पाएगी।



