अंग्रेजी में वॉट्सएप पर करें चैटिंग और कॉलिंग, जल्द आ रहा है नया फीचर

Date:

इंदौर। वॉट्सएप की ओर से इन एप मैसेज ट्रांसलेशन फीचर की सुविधा दी जी रही है। इसका मतलब है कि अगर आपको अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा नहीं आती हैं, तो उसके बावजूद आप अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में आराम से बातचीत कर पाएंगे। साथ ही चैटिंग कर पाएंगे। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.15.8 अंग्रेजी और हिंदी में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा दे रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही ज्यादा से ज्यादा लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा।

दरअसल अभी किसी भी अन्य भाषा में चैटिंग करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होता था। हालांकि इसके बावजूद कॉलिंग में दिक्कत आती थी। लेकिन अब यह सुविधा मोबाइल एप में दी जा रही है। इसकी सूचना WABetaInfo वेबसाइट से दी गई है। ऐसा माना जा रहा कि इसके लिए Google लाइव ट्रांसलेट टेक्नोलॉजी का यूज किया जा सकता है। वॉट्सऐप यूजर्स को शुरुआत में इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा, जो अंग्रेजी और हिंदी को सपोर्ट करेगी।

अभी चल रही टेस्टिंग

मैसेज ट्रांसलेशन के अलावा वॉट्सऐप में वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइब की सुविधा दी जा सकती है। यह यूजर्स को वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट करने की सुविधा देगा। यह वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर एंड्रॉइड ऐप के लिए वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.24.15.5 में देखा गया था रिपोर्ट की मानें, तो इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह दोनों फीचर मौजूदा वक्त में टेस्टिंग फेज में हैं, जिसे जल्द यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी में 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था बदल दी गई है। अब टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा।