जीते हुए उम्मीदवारों को हराया गया,रावलपिंडी कमिश्नर का आरोप,छोड़ा पद 

Date:

जीते हुए उम्मीदवारों को हराया गया,रावलपिंडी कमिश्नर का आरोप,छोड़ा पद

पाकिस्तान में सेना और उसके जुगलबन्द सियासी दलों की मुश्किल काम होती नहीं दिख रही हैं | आम चुनाव में धांधली के नित नए आरोप सामने आ रहे हैं | पाकिस्तान के विवादास्पद चुनावों में जीतने वाले जमीयत-ए-इस्लामी के हाफ़िज़ नईम उर रहमान के धांधली के आरोप और अपनी सीट छोड़ने के ऐलान के बाद अब रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्टा ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं | उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश को घेरा है | उन्होंने कहा कि इस धांधली में मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं. उनके आरोपों पर आयोग ने कहा है कि वह इनकी जल्द जांच कराएगा. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पाकिस्तान चुनाव धांधली: रावलपिंडी कमिश्नर लियाकत अली चट्टा का इस्तीफा

मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर ने कहा, मैं शांति से मरना चाहता हूं, मैं उस तरह की जिंदगी नहीं जीना चाहता जो मेरे साथ हो रहा है. इस डिवीजन के 13 एमएलए जिन्हें 70-70 हजार वोट मिले थे, वे हार गए थे, उन्हें नकली मुहर लगाकर हराया गया

पाकिस्तानी अधिकारी ने धांधली स्वीकार की, इस्तीफा दिया: हारने वालों को  विजेता में बदल दिया | विश्व समाचार - टाइम्स ऑफ इंडिया

उन्होंने कहा, यह मुझे पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने अपने पद से, अपनी नौकरी से, हर चीज़ से इस्तीफा दे दिया है. कमिश्नर ने कहा, मैंने जो किया है वह इतना बड़ा अपराध है. मैं खुद को पुलिस के हवाले कर दूंगा. मुझे उसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Pakistan Election Result 2024 CJP Qazi Faez Isa responds to Rawalpindi  commissioner allegation | पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रावलपिंडी कमिश्नर के  आरोपों का दिया जवाब, जानें धांधली को ...

इस पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इन आरोपों की जल्द जांच कराएगा. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश काज़ी फैज़ ईसा ने रावलपिंडी डिविजन के उपायुक्त लियाकत अली चट्टा द्वारा आम चुनावों में कथित धांधली से संबंधित आरोपों से इनकार किया है.वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्टा के चुनाव में धांधली के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के इस्तीफे की मांग की है.

पाकिस्तान: शीर्ष वकील संगठनों ने सीईसी से पद छोड़ने की मांग की, कहा कि उनके  रहते स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव 'संभव नहीं' - इंडिया टीवी

इन सब घटनाओं से पाकिस्तान के चुनावों की निष्पक्षता को लेकर उठी शंका को एक बार फिर बल मिला है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related