हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है, ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है, शांति का संदेश दिया है. रूस के दौरे के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था, राजनीति, नीतियों और ऑस्ट्रिया और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों का ज़िक्र किया.





