गाजा में फिर बढ़ी हिंसा: इजराइली हवाई हमलों में 20 की मौत, युद्धविराम के बावजूद हालात तनावपूर्ण

Date:

गाजा में फिर बढ़ी हिंसा: इजराइली हवाई हमलों में 20 की मौत, युद्धविराम के बावजूद हालात तनावपूर्ण

गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हुए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पहला हमला रिम इलाके में एक कार पर हुआ, जिससे आग लग गई और पांच लोगों की मौत हो गई।

10 अक्टूबर को अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद से यह दिन सबसे घातक दिनों में से एक माना जा रहा है।

कार पर हमले के कुछ देर बाद देर अल-बलाह शहर और नुसेरत कैंप में दो घरों पर अलग-अलग हवाई हमले हुए, जिसमें 10 लोगों की जान गई। इसके अलावा पश्चिमी गाजा में एक घर पर हुए हमले में पांच फिलिस्तीनी मारे गए।

Israel-Hamas Ceasefire: ये कैसा सीजफायर? गाजा में इजरायल ने फिर बरसाए बम,  हमले में 30 फिलिस्तीनियों की मौत - israel hamas ceasefire what kind of  ceasefire is this israeli forces again bomb

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने आरोप लगाया कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इजराइली सेना के अनुसार एक बंदूकधारी उस इलाके में घुस गया, जहाँ से मानवीय सहायता दक्षिणी गाजा भेजी जाती है। सेना ने इसे संघर्ष विराम का “खुला उल्लंघन” बताया।

इजराइल का कहना है कि उसने युद्धविराम का पूरी तरह पालन किया है, जबकि हमास ने नहीं। सेना का दावा है कि युद्धविराम के दौरान दर्जनों हमास लड़ाके सीमा पार कर उनके सैनिकों पर हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। इजराइल ने मध्यस्थों से आग्रह किया है कि वे हमास पर अपने वादों को निभाने के लिए दबाव डालें।

हमास ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है, जबकि दो साल से जारी संघर्ष के बीच युद्धविराम के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...