ईरान की ओर बढ़ता अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा: ट्रंप ने समझौते की जताई उम्मीद

0
1

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक और नौसैनिक बेड़ा ईरान की दिशा में रवाना हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर सहमत हो सकता है।

ट्रंप ने कहा, एक और खूबसूरत जहाजों का बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। देखते हैं आगे क्या होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि वे समझौता कर लेंगे।”

इससे पहले भी, पिछले हफ्ते ट्रंप ने दावा किया था कि एक बड़ा अमेरिकी सैन्य बेड़ा ईरान की ओर भेजा जा रहा है।

गौरतलब है अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ फ़ारस की खाड़ी में पहुंच चुका है। यह परमाणु ऊर्जा से संचालित विमानवाहक पोत है और अमेरिका के सबसे बड़े व सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर्स में गिना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here