अमेरिका-ईरान टकराव तेज: पश्चिम एशिया में युद्धपोत और 50+ लड़ाकू विमान तैनात, खामेनेई की कड़ी चेतावनी

Date:

अमेरिका-ईरान टकराव तेज: पश्चिम एशिया में युद्धपोत और 50+ लड़ाकू विमान तैनात, खामेनेई की कड़ी चेतावनी

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। पहले खबर सामने आई कि अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत पश्चिम एशिया में तैनात किए हैं, जिससे सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गई थी।

अब ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान भी पश्चिम एशिया भेजे हैं। इसे ईरान के आसपास अपनी नौसैनिक और वायु सैन्य मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना पर भी ऐसा हमला होगा कि वे दोबारा उठ नहीं पाएंगे।

बढ़ती सैन्य गतिविधियों और तीखी बयानबाज़ी के बीच पश्चिम एशिया में हालात और संवेदनशील हो गए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...