अमेरिका ने किया स्पष्ट — पाकिस्तान को नई उन्नत एएमआरएएएम मिसाइलें नहीं देगा

Date:

अमेरिका ने किया स्पष्ट — पाकिस्तान को नई उन्नत एएमआरएएएम मिसाइलें नहीं देगा

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान को नई उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें नहीं देगा। अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि हाल में सामने आईं रिपोर्टें गलत थीं, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका पाकिस्तान को ये मिसाइलें देने पर विचार कर रहा है।

Pakistan May Receive Advanced Missile Systems From The Us F-16 Jet Likely  To Receive A Major Upgrade - Amar Ujala Hindi News Live - Us-pakistan:अमेरिका  पाकिस्तान को देगा एडवांस मिसाइलें? जानें क्यों चर्चा में है ये बात और क्या  है पूरी सच्चाई

दूतावास ने बताया कि 30 सितंबर, 2025 को जारी सूची में केवल पाकिस्तान के लिए रखरखाव और पुर्जों से संबंधित अनुबंध का उल्लेख था, न कि नई मिसाइलों की आपूर्ति का।

रिपोर्ट पर लगाया विराम

हाल के दिनों में कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार के बीच, पाकिस्तान को AIM-120 एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल देने पर विचार कर रहा है। इन रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी एक अनुबंध सूची में पाकिस्तान को 35 संभावित खरीदारों में शामिल किया गया है।

हालांकि, अब अमेरिकी दूतावास ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि यह जानकारी भ्रामक और तथ्यहीन है।

दूतावास का आधिकारिक बयान

भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अपने बयान में कहा 30 सितंबर, 2025 को युद्ध विभाग ने मानक अनुबंध घोषणाओं की एक सूची जारी की थी, जिसमें पाकिस्तान सहित कई देशों के लिए रखरखाव और पुर्जों से संबंधित मौजूदा विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में संशोधन का उल्लेख था।”

दूतावास ने आगे स्पष्ट किया कि इस अनुबंध का कोई भी हिस्सा पाकिस्तान को नई उन्नत एएमआरएएएम मिसाइलें देने या उसकी मौजूदा क्षमता को उन्नत करने से संबंधित नहीं है।

इस स्पष्टीकरण के साथ ही पाकिस्तान की नई मिसाइलों को लेकर जताई जा रही उम्मीदों पर अमेरिका ने विराम लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...