सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने वाला यान पहुंचा अंतरिक्ष 

0
0

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने वाला यान पहुंचा अंतरिक्ष

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने वाला अंतरिक्षयान आईएसएस पहुंच चुका है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पुष्टि की है कि स्पेसएक्स के रॉकेट ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को आईएसएस तक पहुंचाने में मदद की है और वो सफलतापूर्वक इससे जुड़ चुका है.

इस अंतरिक्षयान से दो अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे हैं जबकि इसमें दो सीटों को खाली छोड़ा गया है जिसके जरिए विलियम्स और विल्मोर भी वापस आएंगे. अब ये अंतरिक्ष यात्री अगले पांच महीने अंतरिक्ष के रिसर्च कामों में बिताएंगे.

इसी साल जून में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से आठ दिन के लिए अंतरिक्ष में गए ये दोनों अंतरिक्ष यात्री विमान में खराबी की वजह से वापस धरती पर नहीं लौट पाए थे.अब सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को फरवरी में वापस घर लाने की योजना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here