शिकागो में हिंसा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 300 नेशनल गार्ड्स की तैनाती के आदेश दिए

Date:

शिकागो में हिंसा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 300 नेशनल गार्ड्स की तैनाती के आदेश दिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शिकागो में हालिया हिंसक घटनाओं के बाद 300 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, यह कदम केंद्रीय अधिकारियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

शिकागो में अपराध नियंत्रण को लेकर ट्रम्प प्रशासन नेशनल गार्ड भेजने की  तैयारी में | Trump administration is preparing to send National Guard to  control crime in Chicago शिकागो ...

व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा,राष्ट्रपति ट्रंप ने शिकागो में केंद्रीय अधिकारियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए 300 नेशनल गार्ड्स भेजने का आदेश दिया है।”

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के अनुसार, यह निर्णय शनिवार को पुलिस पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमले के बाद लिया गया।
घटना में दस कारों में सवार लोगों ने पुलिस को चारों ओर से घेर लिया था। उनके पास हथियार भी थे, जिससे बचाव में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पहले भी पोर्टलैंड में तैनात किए गए थे गार्ड्स

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती की हो।
इससे पहले भी ट्रंप ने पोर्टलैंड और ओरेगन सहित कई शहरों में फोर्स भेजी थी। हाल ही में पोर्टलैंड में 200 नेशनल गार्ड्स नियुक्त किए गए थे, लेकिन बाद में संघीय अदालत ने उस फैसले पर रोक लगा दी थी।

शिकागो बना सुर्खियों का केंद्र

अमेरिका के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल शिकागो इन दिनों हिंसा और सुरक्षा की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संघीय संपत्तियों की रक्षा के लिए यह तैनाती जरूरी कदम है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related