विपक्ष पहले अपनी पत्नियों की साड़ियां जलाए- शेख हसीना

Date:

विपक्ष पहले अपनी पत्नियों की साड़ियां जलाए- शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में उनके विरोधियों की ओर से चलाए जा रहे भारतीय उत्पादों के बहिष्कार के अभियान के जवाब में साड़ी का मुद्दा छेड़ा है.

शेख हसीना ने कहा है कि जब विपक्षी नेता अपने पार्टी कार्यालयों के बाहर अपनी पत्नियों के पास मौजूद भारतीय साड़ियों को जलाएंगे, तब ही ये साबित होगा कि विपक्ष वाक़ई भारतीय उत्पादों के बहिष्कार के लिए प्रतिबद्ध है.

समर्थकों के लिए 'आयरन लेडी' और आलोचकों के लिए 'निरंकुश' नेता, शेख हसीना के  राजनीतिक सफर पर एक नजर - Sheikh Hasina an Iron Lady for her supporters and  an autocrat for her critics A glance at her political journey ntc - AajTak

मंगलवार को बांग्लादेश की आजादी की सालगिरह के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शेख हसीना ने विपक्षियों के अभियान को लेकर सवाल किया, उनकी पत्नियों के पास कितनी भारतीय साड़ियां हैं? जब वे अपनी पत्नियों की भारतीय साड़ियां पार्टी दफ्तर के बाहर जलाएंगे, तब ही ये साबित होगा कि वे भारतीय सामान का बहिष्कार करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related