ओली और नेपाली कांग्रेस ने मिलाया हाथ, ख़तरे में प्रचंड की कुर्सी
नेपाल के दो राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने आपस में गठबंधन बना लिया है.इससे नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री प्रचंड की कुर्सी ख़तरे में पड़ गई है. इससे पहले प्रचंड का साथ नेपाली कांग्रेस का मिला था लेकिन प्रचंड ने ओली से हाथ मिला लिया था और नेपाली कांग्रेस अलग हो गई थी.अब नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली साथ आ गए हैं और प्रचंड की सरकार अल्पमत में आ गई है.





