नेपाल की सियासत में जबरदस्त उठापटक, बालेंद्र शाह ने चार बार पीएम रह चुके केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हराया

Date:

नेपाल। नेपाल की सियासत में बड़ा उठापटक हुआ है। नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शनिवार को चार बार प्रधानमंत्री रह चुके केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हरा दिया है। हाईप्रोफाइल झापा-5 सीट पर हुए चुनाव में बालेंद्र को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली महज 18,734 वोट हासिल कर सके।

इस चुनाव में बालेंद्र शाह की पार्टी आरएसपी देश में अगली सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पिछले साल जेनजी के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव था, जिसमें परिवारवाद को खत्म करने और भ्रष्टाचारमुक्त शासन की मांग उठी थी। इन चुनावों में पारंपरिक राजनीतिक दलों को बड़ा झटका लगा है।

चुनाव में बालेंद्र शाह का असर

इस चुनाव में रैपर से नेता बने बालेंद्र शाहबालेनका अच्छा खासा असर दिख रहा है। शाह ने झापा-5 सीट पर नेपाल की पुरानी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार 35 साल के बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि 74 साल के ओली को 18,734 वोट मिले। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 2022 में बनाई गई आरएसपी ने घोषित 78 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आरएसपी ने काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही देश भर में करीब 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं बालेंद्र

35 वर्षीय इंजीनियर, रैपर और अब नेता बने बालेन के नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। बालेंद्र शाह को उनके प्रशंसक बालेन के नाम से भी पुकारते हैं। अपने गानों में वे नेपाल की राजनीतिक पार्टियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार का जमकर मजाक उड़ाते थे, जिसके चलते वे युवाओं में लोकप्रिय होते चले गए। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2022 में काठमांडू महानगरपालिका के मेयर का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जॉइन की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related