मॉस्को;भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के दो दिवसीय दौरे में मंगलवार को मॉस्को में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आर्थिक प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए उभरते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत को एक मज़बूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है. जब भारत शांति, संवाद और कूटनीति की बात करता है, दुनिया सुनती है.





