अरद पर मिसाइल हमला: ईरान के हमले से मचा कहर, दर्जनों घायल

Date:

अरद पर मिसाइल हमला: ईरान के हमले से मचा कहर, दर्जनों घायल

इजराइल के दक्षिणी शहर अरद में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले ने भारी तबाही मचाई है। इमरजेंसी सेवा के अनुसार, इस हमलेके बाद 88 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 19 लोग मध्यम रूप से घायल हैं और 55 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

इस भयावह हमले के बाद बिन्यामिन नेतन्याहू ने अरद के मेयर से बातचीत की और इस घटना को “बहुत ही मुश्किल शाम” बताया।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के भविष्य की लड़ाई के बीच यह शाम बेहद कठिन रही। उन्होंने अपने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी मंत्रालय मिलकर प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाएं ।

उन्होंने घटनास्थल पर काम कर रहे बचाव दलों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

साथ ही नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इसराइल अपने दुश्मनों के खिलाफ हर मोर्चे पर कार्रवाई जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...