जेफरी एपस्टीन मामले में बड़ा खुलासा: दस लाख से अधिक दस्तावेज हो सकते हैं सार्वजनिक

Date:

जेफरी एपस्टीन मामले में बड़ा खुलासा: दस लाख से अधिक दस्तावेज हो सकते हैं सार्वजनिक

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस लाख से अधिक दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन दस्तावेजों को आने वाले दिनों में सार्वजनिक करने की योजना बनाई जा रही है।

जेफरी एपस्टीन की चैरिटी: धोखे पर आधारित छवि में सुधार - द न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और न्यूयॉर्क के संघीय अभियोजकों ने इन फ़ाइलों की जानकारी न्याय विभाग को दी है।

न्याय विभाग ने एक बयान में कहा, “हमारे वकील पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी रूप से आवश्यक संशोधनों और समीक्षा का काम चौबीसों घंटे कर रहे हैं। हम दस्तावेजों को जल्द से जल्द जारी करेंगे।”

विभाग के अनुसार, सभी फाइल को सार्वजनिक होने में “कुछ हफ्ते और” लग सकते हैं। 19 दिसंबर तक एपस्टीन मामले से जुड़ी सभी फ़ाइलें जारी न होने को लेकर न्याय विभाग की जांच भी की जा रही है।

एक नए कानून के तहत न्याय विभाग को तय समय-सीमा के भीतर ये दस्तावेज सार्वजनिक करना अनिवार्य था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...