अमेरिकी अदालत से रिहा हुए जूलियन असांज,
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने अमेरिकी अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है और समझौते के तहत वो रिहा हो गए हैं.14 साल की लंबी कानूनी लड़ाइयों के बाद असांज आज़ाद हुए हैं और अब वो ऑस्ट्रेलिया अपने घर वापस जा रहे हैं.जूलियन असांज और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिकी कोर्ट में जूलियन असांज को अपना गुनाह कबूल करना था.



