दमिश्क पर इजराइली हमला: सीरियाई मंत्री ने बताया ‘कोई जीत नहीं’, 3 की मौत, 34 घायल

Date:

दमिश्क पर इजराइली हमला: सीरियाई मंत्री ने बताया ‘कोई जीत नहीं’, 3 की मौत, 34 घायल

इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित सीरियाई सेना के मुख्यालय पर हमला किया। इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत और 34 के घायल होने की पुष्टि सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है।

इजरायल ने सीरिया पर किया घातक हमला, दमिश्क में उड़ा दिया सेना का मुख्यालय -  India TV Hindi

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीरिया के सूचना मंत्री हमज़ा अल-मुस्तफ़ा ने कहा कि इजराइली हमले कोई सैन्य जीत नहीं, बल्कि अपनी सरकार पर बने आंतरिक दबावों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

सरकारी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, सुवेदा प्रांत के लोग सीरिया की एक मजबूत नींव हैं और वे हमेशा से इस मातृभूमि का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।”

इजराइल की ओर से भी इस हमले को लेकर तीखी बयानबाज़ी की गई। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल कांत्ज ने कहा, चेतावनियों का समय अब समाप्त हो चुका है, अब कड़े और दर्दनाक हमले किए जाएंगे।

वहीं प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, हम अपने ड्रूज भाइयों की रक्षा और सीरियाई शासन के गिरोह को समाप्त करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

इस ताज़ा हमले से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।