इजराइल -ईरान संघर्ष ने पकड़ा और जोर, अमेरिका ने भी खोला मोर्चा

0
0
इजराइल -ईरान संघर्ष ने पकड़ा और जोर, अमेरिका ने भी खोला मोर्चा
इजराइल -ईरान संघर्ष ने पकड़ा और जोर, अमेरिका ने भी खोला मोर्चा

इजराइल -ईरान संघर्ष ने पकड़ा और जोर, अमेरिका ने भी खोला मोर्चा

इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संघर्ष विराम के लिए ईरान और यूरोपीय देशों के बीच हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इजराइल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह एक लंबा सैन्य अभियान चलाने को तैयार है।

israel attacks iran on nuclear sites cause an explosion or radioactive leak  america donald trump - क्या ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायल के हमले से  विस्फोट या रेडियोएक्टिव लीक हो सकता

इसी बीच, अमेरिका ने भी अब इस संघर्ष में सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों पर सफल हमले का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को “ऐतिहासिक क्षण” करार दिया है।

दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने घोषणा की है कि देश के हवाई क्षेत्र को सभी आने-जाने वाली उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर ये हमले किए। क्षेत्र में युद्ध की आशंका और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here