इजराइल ने किया लेबनान पर हमला,
इजराइली सेना ने कहा है कि उनके लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट दागने की गतिविधियों का पता लगने के बाद यह कदम उठाया गया है.इजराइली डिफेन्स फाॅर्स के प्रवक्ता डैनियल हगारी का कहना है कि हमने अपनी आत्मरक्षा में लेबनान पर हमला किया है.’इजराइल ने यह भी कहा है कि लेबनान में हमला करने से पहले आम लोगों को तुरंत ही हिजबुल्लाह के इलाकों को छोड़ने की चेतावनी दे दी गई थी.




