ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई का दावा: अमेरिकी हमलों से परमाणु कार्यक्रम को कोई बड़ा नुकसान नहीं

Date:

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई का दावा: अमेरिकी हमलों से परमाणु कार्यक्रम को कोई बड़ा नुकसान नहीं

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों से उसे “कुछ हासिल नहीं हुआ” है। उन्होंने अमेरिका की इन कार्रवाइयों को नाकाम बताते हुए कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में अमेरिका को कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है।

खामेनेई ने युद्ध की समाप्ति के बाद कहा, ईरान ने 'अमेरिका के मुंह पर तमाचा  मारा है.'

ख़ामेनेई ने क़तर में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान द्वारा किए गए हमले को “भारी झटका” बताया और दावा किया कि ईरान की जवाबी कार्रवाई ने अमेरिका को असहज कर दिया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसके हमले से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अमेरिका और इसराइल को प्राप्त खुफिया जानकारी के अनुसार, इन हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कई साल पीछे धकेल दिया है।

इस मामले पर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है, और परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव और भी बढ़ता दिख रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related