उत्तर कोरिया की परमाणु पनडुब्बी से बढ़ा वैश्विक तनाव, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए बड़ा खतरा

Date:

उत्तर कोरिया की परमाणु पनडुब्बी से बढ़ा वैश्विक तनाव, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए बड़ा खतरा

उत्तर कोरिया ने पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का खुलासा किया है, जो अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है। सरकारी मीडिया KCNA ने इस नई परमाणु पनडुब्बी की तस्वीरें जारी कीं, जिसमें किम जोंग उन को शिपयार्ड का दौरा करते हुए देखा गया।

कितनी घातक है यह पनडुब्बी?

– 6,000 से 7,000 टन क्लास की क्षमता वाली इस पनडुब्बी में 10 मिसाइलें ले जाने की ताकत है।
– यह स्ट्रैटेजिक गाइडेड मिसाइलों से लैस है, जो परमाणु हथियारों को लॉन्च करने में सक्षम है।
– पानी के नीचे से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता इसे और भी खतरनाक बनाती है, क्योंकि इसे ट्रैक करना मुश्किल होगा।

उत्तर कोरिया को तकनीक कैसे मिल रही है?

– विशेषज्ञों का मानना है कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य सहयोग इस तकनीकी विकास का कारण हो सकता है।
– रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया रूस को पारंपरिक हथियार और सैनिकों की आपूर्ति कर रहा है।
– इसके बदले में रूस से परमाणु पनडुब्बी निर्माण की तकनीक और संसाधन हासिल कर रहा है।

क्या उत्तर कोरिया जल्द कर सकता है लॉन्च?

– अनुमान है कि उत्तर कोरिया 1-2 साल के भीतर इस पनडुब्बी को लॉन्च कर सकता है।
– लॉन्च से पहले इसकी क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा, फिर इसे सैन्य बेड़े में शामिल किया जाएगा।

उत्तर कोरिया का पनडुब्बी बेड़ा: कितना ताकतवर?

– 70-90 डीजल पनडुब्बियों का विशाल बेड़ा, जो दुनिया के सबसे बड़े पनडुब्बी बेड़ों में शामिल है।
– हालांकि, इनमें से ज्यादातर पुरानी तकनीक वाली हैं, जो केवल टॉरपीडो और माइंस लॉन्च कर सकती हैं।
– इनमें से कोई भी मिसाइल दागने में सक्षम नहीं है, इसलिए नई परमाणु पनडुब्बी गेम चेंजर साबित हो सकती है।

क्या यह दुनिया के लिए खतरे की घंटी है?

– उत्तर कोरिया पहले भी परमाणु संपन्न पनडुब्बी लॉन्च करने का दावा कर चुका है, लेकिन विशेषज्ञ इसे संदेह की नजर से देखते हैं।
– अगर यह परमाणु पनडुब्बी वास्तव में कामयाब होती है, तो यह वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related