कूटनीति की हलचल: अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद, शांति समझौते पर टिकी निगाहें

Date:

कूटनीति की हलचल: अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद, शांति समझौते पर टिकी निगाहें

डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।

विटकॉफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही आमने-सामने की मुलाकात होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने समुद्री गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहाजों की सामान्य आवाजाही जारी रहना सकारात्मक संकेत है।

विटकॉफ ने आगे बताया कि ट्रंप प्रशासन शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और इसके लिए 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ईरान को भेजा जा चुका है। अब अमेरिका को तेहरान की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इससे पहले अमेरिकी और इजराइल के मीडिया में भी यह दावा किया गया था कि युद्ध विराम के लिए 15 सूत्रीय योजना ईरान को सौंपी गई है।

हालांकि, ईरान की ओर से संकेत मिले हैं कि उसने अपनी शर्तें भी सामने रखी हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के सामने पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिन पर सहमति बनने के बाद ही आगे बढ़ने की संभावना है।

लगातार बढ़ते तनाव के बीच यह संभावित वार्ता क्षेत्र में शांति की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...