डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हमला, राजधानी की सड़क पर हमलावर ने की मारपीट

0
0

डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हमला, राजधानी की सड़क पर हमलावर ने की मारपीट

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन पर राजधानी कोपेनहेगन की सड़क पर हमला हुआ है. हमले से प्रधानमंत्री सदमे में हैं.प्रधानमंत्री दफ़्तर ने बताया कि शहर के मध्य एक चौराहे पर एक शख़्स प्रधानमंत्री की ओर बढ़ा और उन पर हाथ चला दिया. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.यूरोपियन कमिश्नर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘नीच हरकत’ क़रार दिया है.उन्होंने कहा कि ये उन सभी चीज़ों के ख़िलाफ़ है जिन पर यूरोप के लोग विश्वास करते हैं और जिसके लिए लड़ते हैं.

डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हमला, राजधानी की सड़क पर हमलावर ने की मारपीट

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस घटना का ब्योरा देते हुए बयान जारी किया है.

बयान में कहा गया है, ”शुक्रवार को प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन की कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट में एक शख़्स ने मारपीट की. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री इस घटना से सदमे में हैं.”पुलिस ने कहा है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक हमले के मक़सद के बारे में पता नहीं चला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here