अमेरिका इसराइल को एक अरब डॉलर के हथियार भेजने की तैयारी में
व्हाइट हाउस ने कांग्रेस को बताया है कि वह इसराइल को एक अरब डॉलर (क़रीब 84 अरब रुपये) से अधिक के हथियार भेजना चाहता है. एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार- इस पैकेज में टैंक, मोर्टार और बख़्तरबंद वाहन शामिल होंगे.



