अमेरिका; हेलेन तूफान से तबाही,  190 से ज्यादा लोगों की मौत

Date:

अमेरिका; हेलेन तूफान से तबाही, 190 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका में हेलेन तूफान ने भरी तबाही मचाई है तूफ़ान से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 190 से ज्यादा हो गई है. सैकड़ों की संख्या में लोग अब भी लापता हैं. खोज और बचाव दल को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं.

तूफान से प्रभावित छह राज्यों में 6000 नेशनल गार्ड मेंबर्स और 4800 फेडरल एड वर्कर्स की मदद के लिए बाइडन ने 1000 सक्रिय सैनिकों को भेजा है.लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है. तूफान से हुई तबाही देखने के लिए बाइडन हेलीकॉप्टर से उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना गए. जबकि हैरिस बुधवार को जॉर्जिया गईं.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडन गुरुवार को फ्लोरिडा और जॉर्जिया भी जाएंगे.अमेरिका में बीते गुरुवार को हेलेन तूफान आया था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत

रविवार सुबह डोडा, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस...