फ्रांस के बाद अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी यूपीआई
भारत के पेमेंट इंटरफेस यूपीआई की पहुंच अब विदेशों में भी बढ़ती जा रही है फ्रांस के बाद अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी भारतीय यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे.मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विस भी शुरू कर दी गई. दोनों देशों में यूपीआई सर्विस 12 फरवरी से शुरू हो गई है.


