दुबई में जोरदार धमाके से मची दहशत: इमारतें हिलीं, आसमान में छाया काला धुआं

Date:

दुबई में जोरदार धमाके से मची दहशत: इमारतें हिलीं, आसमान में छाया काला धुआं

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच शुक्रवार को दुबई में जोरदार धमाके की आवाज से पूरे शहर में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों में कंपन महसूस किया गया और इलाके में काला धुआं फैल गया।

यह युद्ध अब 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच दुबई के बीचों बीच हुए इस धमाके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घटना वाली इमारत के पीछे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा साफ दिखाई दे रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इमारतों को हिलते हुए महसूस किया। हालांकि रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि घटना मलबा गिरने के कारण हुई एक मामूली दुर्घटना थी, जिससे मध्य दुबई की एक इमारत के बाहरी हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया गया कि सफल बचाव अभियान के दौरान गिरे मलबे की वजह से यह घटना हुई। अधिकारियों ने फिर दोहराया कि किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद शहर की मुख्य सड़क शेख जायद रोड की दिशा से लगातार सायरन की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...