नेपाल में विरोध प्रदर्शन में 19 की मौत, ढाई सौ से अधिक घायल, हिंसा के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा

Date:

काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर भिड़ंत हुई। पुलिस ने फायरिंग भी की। आज के प्रदर्शन में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हुए हैं।

हिंसा के बाद नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में लेखक के इस्तीफे की मांग की थी।

26 साइट्स पर लगाया था बैन

नेपाल में सरकार ने पिछले सप्ताह 3 सितंबर को सोशल मीडिया की 26 साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था, जिनमें युवाओं में बेहद प्रचलित फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब भी शामिल हैं। दरअसल, नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का स्पष्ट कहना था कि इन प्लेटफॉर्म्स ने मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। सभी को 28 अगस्त से 7 दिन की समय सीमा दी थी, जो 2 सितंबर को खत्म हो गई। जैसे ही सोशल साइट्स पर बैन लगा, जेनरेशन जेड यानी 16 से 30 साल के युवा 8 सितंबर को राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...