पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी सवारी टैक्सी, 8 की मौत, 5 घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले के थल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक मैक्स टैक्सी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच लोग घायल हो गए।
पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुवानी से बोकता गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही टैक्सी बोकता गांव के पास एक मोड़ पर पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।
नदी में गिरने के बाद वाहन बड़े-बड़े बोल्डरों से टकराया, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोग वाहन में फंसे हुए पाए गए।”
घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।


